Corona update Bilaspur: तीन गंभीर कोरोना मरीज में डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका

Corona update Bilaspur: तीन गंभीर कोरोना मरीज में डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका

06-Nov-2021    3:12:35 pm    88    Ibtesam Deshmukh

बिलासपुर:  अभी तक जिले में कोई भी मरीज कोरोना वायरस के खतरनाक डेल्टा प्लस वेरियंट से संक्रमित नहीं मिला है। लेकिन इसके बाद भी इस वेरियंट के संक्रमित मिलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। वही कोरोना के तीन गंभीर मरीज ऐसे में जिनमें इए वेरियंट से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए तीनांे का आरटीपीसीआर सेंपल लेकर जांच के भुवनेश्वर भेजा गया है। तीन मरीज में से एक होम आइसोलेट चल रहा है और दो मरीज का सिम्स में उपचार किया जा रहा है।

जैसे ही चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग को इन तीनों मरीज की जानकारी दी, वैसे ही अधिकारी सक्रिय हो गए, क्योंकि शासन स्तर पर निर्देशित किया गया है कि कैसे भी इस खतरनाक वेरियंट को प्रदेश में फैलने से रोका जाए। ऐसे में तीनों का सेंपल जांच के लिए भुनेश्वर भेजाकर रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने भुवनेश्वर स्थित लैब में संपर्क कर इन सेंपल को प्राथमिकता के साथ जांच करते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया है, ताकि यदि रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वेरियंट की पुष्टि होती है तो तीनों मरीजों के उपचार करने का तरीका बदलकर उन्हें स्वस्थ्य करने की कोशिश की जाएगी, ताकि यह वेरियंट फैल न सके।
डेल्टा प्लस वेरियंट की आशंका में अब तक जिले से 550 सेंपल भेजे जा चुके है। इस सभी सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। राहत यह है कि अभी तक कोई भी इस वेरियंट से संक्रमित नहीं मिला है। ऐसे में जिला समेत प्रदेश इस खतरनाक वेरियंट से सुरक्षित बना हुआ है।
शासन का निर्देश है कि यदि कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री वाला कोरोना से संक्रमित मिल रहा है तो उसका सेंपल जांच के लिए भुनेश्वर या फिर पूना भेजा जाए। ऐसे हर गंभीर मरीज के साथ ही ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीज का सेंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। क्योंकि इन्हीं के माध्यम से डेल्टा प्लस वेरियंट प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।