CPLT/20 क्रिकेट: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और आईपीएल स्तर पर जाने के लिए करेगा मार्ग प्रशस्त...प्रदेश स्तरीय सीपीएल T20 क्रिकेट स्पर्धा का किया जाएगा आयोजन...

CPLT/20 क्रिकेट: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और आईपीएल स्तर पर जाने के लिए करेगा मार्ग प्रशस्त...प्रदेश स्तरीय सीपीएल T20 क्रिकेट स्पर्धा का किया जाएगा आयोजन...

13-Oct-2021    4:33:38 pm    89    Ibtesam Deshmukh

CPLT/20 क्रिकेट: खेलों का हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व है। खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें ना सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करती है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक रूप से भी हमें सबल बनाती है। खेल स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम तो है ही साथ ही इससे हमें  अनुशासन ,सद्भावना, मैत्री ,भाईचारा ,परस्पर स्नेह के साथ बड़ों का आदर करने तथा छोटे से प्रेम करने का ज्ञान और संदेश देता है। छत्तीसगढ़ में खेल ,साहित्य , कला एवं मनोरंजन के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।


 इसी अवधारणा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुकरणीय सोच ,खेलबो, जीतबो ,गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ के वनांचल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के खेतिहर मजदूर किसानो के प्रतिभाशाली बच्चों को तराश कर उनके मध्य खेल भावना और प्रत्येक क्षेत्र मे प्रतिस्पर्धा जीतने की जोश तथा उमंग जागृत हो, इसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ द्वारा झीरम घाटी में शहीद नेताओं की स्मृति में प्रदेश स्तरीय सीपीएल T20 क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिससे कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके और यहां के खिलाड़ी भी क्रिकेट के क्षेत्र आईपीएल राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बना सके।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन जिलाध्यक्ष बेमेतरा जगजीत सिंह तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पूजा टिकरिहा ने इस संबंध में संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ,इस प्रतियोगिता के तहत जिले में टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जो की ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की होगी ।ब्लॉक स्तर में खिलाड़ी जिले के लिए चयनित होंगे तथा वहां से चयनित प्रतिभागी संभाग स्तर के लिए एवं संभाग स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित होंगे ।तदोपरांत राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का आठ टीमों में प्रवेश देकर राष्ट्रीय स्तर की छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।जिससे कि हमारे राज्य के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम एवं आईपीएल की टीमों में अपना स्थान बनाने में कामयाब हो सके एवं अपने क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर सके।