कृष्ण की भक्ति से रचे ये संदेश, जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें प्रेम और आशीर्वाद की सौगात!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 इस साल 15 और 16 अगस्त को बड़े धूमधाम से देश-विदेश में मनाई जाएगी। मंदिरों से लेकर घरों तक कृष्ण भक्ति की मधुर स्वर लहरियां, दही हांडी की उत्सवधर्मी ऊर्जा, और भजनों की भक्तिपूर्ण गूंज वातावरण को रसमय बना देगी।
इस विशेष अवसर पर जब पूरा देश नंदलाल के जन्मोत्सव में लीन होगा, तब क्यों न अपने अपनों को भेजें कुछ भावपूर्ण और भक्ति से परिपूर्ण शुभकामनाएं, जो उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में सच्ची श्रद्धा भर दें।
Happy Janmashtami 2025 Wishes | जन्माष्टमी शुभकामना संदेश
???? "कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं।
जो मज़ा तेरी वृंदावन की रज में है,
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं।
शुभ जन्माष्टमी!"
???? "कण-कण में है उनका वास,
गोपियों संग जो रचाएं रास,
देवकी-यशोदा हैं जिनकी मइया,
वो हैं हमारे कृष्ण कन्हैया।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!"
???? "माखन का कटोरा, मिश्री की थाल,
प्यारे हैं हमारे नंदलाल।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!"
????️ "राधा के संग खेलें फाग,
कान्हा संग हर दिन राग।
सुख-शांति घर में लाएं,
सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं!"
???? "कान्हा की बंसी की मधुर तान,
भर दे जीवन में खुशियों की जान।
जन्माष्टमी का पावन त्यौहार,
लाए आपके घर सुख-संसार।"
???? "मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है।
शुभ जन्माष्टमी!"
???? "गोकुल का राजा, माखन चोर,
राधा संग जिसने बांधी डोर।
आओ सब गुण उनके गाएं,
जन्माष्टमी उत्सव मनाएं!"
इन Messages को WhatsApp, Facebook, Instagram, SMS या Greeting Card में भेज सकते हैं।
???? इन शुभकामनाओं को आप डिजिटल आर्टवर्क, रील्स, या वीडियो स्टेटस के रूप में भी भेज सकते हैं। चाहे वो ऑफिस के सहकर्मी हों, परिवार के सदस्य हों, या कोई खास दोस्त – कान्हा के प्रेम की ये सौगात हर दिल को छू लेगी।

















