दन्तेवाडा कलेक्टर का घेराव

दन्तेवाडा कलेक्टर का घेराव

21-Jun-2022    5:59:35 pm    81    Sawankumar

दंतेवाड /छत्तीसगढ़


दंतेवाड़ा जिले मे सैकड़ों कि संख्या मे ग्रामीण आदिवासी महासभा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिला रैली  करते हुए कलेक्टर पहुचे जहा दस सुत्री मांगो का ज्ञापन प्रशासन को सौपा आपको बता दे कल भी बैलाडीला मे स्थित एमएनडीसी परियोजना किरन्दुल का घेराव कर ज्ञापन सौपा था इस विशाल रैली मे पहली बार बैलाडीला पहाड़ के पीछे बसे लोगों ने भी इस रैली मे अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई
 
और अपनी मांगो को रखा आपको बता दे कई ग्रामीण ऐसे थे जिन्होंने अपने जिला मुख्यालय यानी दन्तेवाडा मे पहली बार आये थे जहाँ अपने जल जंगल जमीन को अपना बताते हुए कहा कि हमे हमारे हक के लिए लड़ने की आवश्यकता पड़ रही है सरकार ने हमे अभी तक अपने विकास से दूर रखा है हमारे क्षेत्र मे भी स्कूल खुले जहा LKG से पॉलिटेक्निक कालेज तक कि पढाई का जिम्मा NMDC उठाये और बिना आम सभा करे हमारे क्षेत्र में पुलिस कैंप ना लगाया जाय हम विकास का विरोध नहीं करते बल्कि सरकार के कुटनिति का विरोध करते हैं हमे भी विकास चाहिए, शिक्षा चाहिए, स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल, बिजली चाहिए