एमसीबी जिले की  दर्शना सिंह ने यूपीएससी में हासिल की 383वीं रैंक

एमसीबी जिले की दर्शना सिंह ने यूपीएससी में हासिल की 383वीं रैंक

07-Mar-2026    8:56:33 pm    60    सावन कुमार- संपादक

छत्तीसगढ़ –मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रैंक के आधार पर दर्शना के आईपीएस बनने की संभावना जताई जा रही है।

दर्शना सिंह के पिता अरुण सिंह जनकपुर में राशन दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर में भाजपा पार्षद हैं। दर्शना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनकपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से
सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
दर्शना ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर यह मुकाम पाया है। उनकी सफलता से जनकपुर सहित पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
दर्शना के पिता अरुण सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मां चांग देवी का आभार व्यक्त किया। वहीं उनकी माता सीमा सिंह ने कहा कि दर्शना ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गांव के लोगों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है