सोलर पेनल लगाने के दौरान करेंट लगने से मौत
भिलाई के संतोषीपारा में सोलर पैनल लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई वही दो युवक झुलस गए।।
आपको बता दे की बलौदा बाजार निवासी महेश अपने दो भाईयों के साथ जीएसएमआई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने आए थे। घायल युवकों ने बताया कि वे हमेशा सोलर पैनल लगाने का काम करते हैं, लेकिन हाईटेंशनल लाइन के नीचे पहली बार सोलर पैनल लगा रहे थे।

इसी बीच पोल हाईटेंशनल लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से महेश की वही पर मौत हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी की ओऱ से उन्हें कोई सेफ्टी किट नहीं दिया गया और न ही कोई इंश्योरेंस कराया। इधर करंट लगने के बाद महेश को जब सुपेला के एक निजी अस्पताल में उसे लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

















