ग्राम पंचायत मूरा में अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्राम पंचायत मूरा में अतिक्रमण हटाने की मांग

16-Jul-2025    4:23:41 pm    135    सावन कुमार- संपादक

धमतरी जिला के ग्राम पंचायत मूरा में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर अविनाश मिश्रा को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान और खेत बना लिए गए हैं। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजा है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है

ग्राम पंचायत मूरा के सरपंच राकेश कुमार साहू ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर अविनाश मिश्रा को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अतिक्रमण हटाने के लिए प्रयास कर रही है और कलेक्टर से कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है....
इस पर कलेक्टर धमतरी ने संज्ञान लेने की बात कहे है।