दानवीर भामाशाह चौक स्थित प्रीमियम शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग,,प्रीमियम शराब दुकान को हटाने साहू समाज ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन धरना में मातृशक्तियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
14-Oct-2025
5:00:30 pm
61
सावन कुमार- संपादक
प्रीमियम शराब दुकान से 100 मीटर के दायरे में 5 विद्यालय संचालित है वही शीतला माता मंदिर, बजरंगबली मंदिर, खप्पर बाबा मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थल हैं। बता दे प्रीमियम शराब दुकान समाज के आराध्य दानवीर भामाशाह जी की प्रतिमा के समीप स्थित है, जहाँ प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक स्थल के पास शराब दुकान का संचालन अत्यंत आपत्तिजनक है। साहू समाज ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कलेक्टर व अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपकर इस शराब दुकान को हटाने की मांग की गई थी लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अब तक इस पर किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं होने से नाराज साहू समाज के द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

वही नगर साहू समाज के अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि उक्त दुकान के निकट ही कई शिक्षण संस्थान बालक व बालिका प्राथमिक शाला, हायर सेकेंडरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहाँ बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। शराब दुकान के कारण इन बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस शराब दुकान को नहीं हटाया जाता तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन भी होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। नगर पालिका प्रशासन व आबकारी विभाग के प्रति सामाजिक लोगों में आक्रोश है, नियम विरुद्ध यहां पर शराब दुकान कैसे खोला गया।
उपाध्यक्ष महिला नगर साहू समाज नीरा साहू ने कहा कि उसी क्षेत्र में हनुमान मंदिर, प्राचीन महामाया मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल एवं सार्वजनिक बैंक व कार्यालय, शहर का एक मात्र सिटी सेंटर मॉल हैं। जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों का आना-जाना होता है। ऐसे में प्रीमियम शराब दुकान का संचालन सामाजिक व धार्मिक दृष्टि से अनुचित है। धरना में मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।