धमतरी- दुखत हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त किया है ।
धमतरी सड़क हादसे में एक बच्ची गंभीर, रायपुर रेफर घटना में एक बच्ची घायल है। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस (Police) की टीम मौके पर पहुंची। फिर सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायल बच्ची को उपचार के लिए हॉस्पीटल भेजा गया था। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर राजधानी रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात होने के कारण मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके थे। पुलिस (Police) ने परिजनों को भी सूचना दे दी है। वहीं ट्रक के संबंध में भी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

















