फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वालो की मुश्किलें बढ़ी प्रमाण पत्र के जांच हेतु दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को किया आवेदन
छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ बलौदाबाजार - भाटापारा के द्वारा कलेक्टर बलौदाबाजार को आवेदन देकर समस्त शासकीय सेवक जो दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय सेवा दे रहे है उनके प्रमाण पत्र की जांच करने की मांग की है ।संगठन के उपाध्यक्ष गणेश राम वर्मा व सयोजक तारकेश्वर सिंह वर्मा व साथियों ने मांग कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 29-05-2023 को जारी पत्र क्रमांक एफ 13-4/2023/अ.प्र./1-3,नवा रायपुर का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2019 के बाद नियुक्त समस्त शासकीय सेवक जो दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत है ।उनका राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाए एव जांच उपरांत अपात्र होने पर तत्काल बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाए। संगठन का आरोप है कि शासन के द्वारा जारी आदेशो का किसी भी विभाग के द्वारा गम्भीरता से पालन नही किया जा रहा क्योकि बलौदाबाजार - भाटापारा जिले के शिक्षा विभाग में ही फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर अनेकों व्यक्ति शासकीय सेवा में कार्यरत है।जिनकी वजह से वास्तविक दिव्यांगों को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है ।










-Banner.jpg)







