120 चोरी हुये मोबाइलों का वितरण, खोये मोबाइल पाकर खुश हुये लोग पुलिस का किया धन्यवाद

120 चोरी हुये मोबाइलों का वितरण, खोये मोबाइल पाकर खुश हुये लोग पुलिस का किया धन्यवाद

10-May-2023    2:52:45 pm    325   

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के कुशल दिशा निर्देशन पर गुम और चोरी हुए मोबाइलों की खोज अभियान में काफी तेजी आयी है। पिछले दो माह के अंतराल में सायबर सेल रायगढ़ की टीम ने गुम, चोरी हुये 120 मोबाइल को ट्रेस कर रिकवर करने में सफल रही है। एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर सायबर सेल की टीम थाना, चौकियों में पंजीबद्ध अपराध विवेचना में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य उपलब्ध कराने, आरोपियों की पतासाजी व विवेचना में लगातार विशेष योगदान दे रही है। साथ गुम और चोरी हुए मोबाइलों के आवेदन पर उन्हें ट्रेस करने का कार्य कर रही है। रायगढ़ सायबर सेल की टीम ने अब तक रिकार्ड 1400 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों की खोजबिन कर उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है, रिकवर किये गये मोबाइल का बाजार मूल्य लगभग डेढ करोड़ से अधिक है जो अन्य जिलों की अपेक्षा में काफी अधिक है।
 विगत दो माह के भीतर सायबर सेल अपने टास्क्‍ में गुम, चोरी 120 नग मोबाइल को ट्रेस किया गया जो छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा कई ‍दिगर ओड़िशा, झारखंड, एमपी तथा पश्चिम बंगाल, बिहार में चालू अवस्था में थे जिसे सायबर सेल द्वारा पुलिस स्टाफ अथवा पोस्टल के माध्यम से सायबर सेल में मंगवाये गये हैं। रिकवर किये गये मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियल-मी, एम.आई. के कई महंगे सेट भी है। आज पुलिस कंट्रोल रूम में रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। अपने गुम हुये मोबाइल के वापस पाने की आशा छोड़ चुके मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। एसएसपी सदानंद कुमार ने वापस मोबाइल स्वामियों को दुबारा मोबाइल नहीं गुमाने कहते हुये मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया। और कहा कि अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें । कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें ।