सिमगा क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने किया ग्राम हरिनभट्ठा में सार्वजनिक शौचालय के आसपास साफ सफाई
सिमगा। सिमगा ब्लॉक के अंतगर्त ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा में सार्वजनिक शौचालय के आसपास गन्दगी, कीचड का आलम बना हुआ था, भारी गंदगी और कीचड़ था जिसे एक प्रेरणादायक पहल करते हुए क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने साफ सफाई किया।

आज शनिवार सुबह सुबह जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे ने साफ सफाई करते हुए कहा कि हमारे आसपास, सार्वजनिक स्थानों में गंदगी हो तो साफ सफाई की पहल जरूर होनी चाहिए, उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपील कर कहा कि गांव में सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ सफाई होनी चाहिए।
वही जनपद सभापति की इस तरह के पहल की ग्रामीणों ने काफी सराहना किए है।

















