जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी निर्वाचन से संबंधित जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी निर्वाचन से संबंधित जानकारी

16-Nov-2023    11:00:23 am    85    Ibtesam Deshmukh

मनेन्द्रगढ़/ किसी भी मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों पर या किसी भी अन्य तरीके से लगे लाउडस्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। मतदान, पुनर्मतदान के अंतिम 48 घंटों के दौरान शराब की दुकान बंद रहेंगी। धारा (लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की 135 सी)। अंतिम 48 घंटों के दौरान यानी मतदान बंद होने से 48 घंटे पहले, चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक पदाधिकारियों के जो उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, के रहने पर प्रतिबंध होगा। विश्राम गृह के कमरे किसी भी व्यक्ति को अंतिम 48 घंटे में आवंटित नहीं किए जाएंगे। सभी दलों और उम्मीदवारों को मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान सार्वजनिक सभा एवं जुलूस का आयोजन नहीं किया जाएगा। (लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126(1), 1951)। मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान उम्मीदवार सिनेमैटोग्राफ, टेलीविजन या अन्य समान उपकरण के माध्यम से किसी भी निर्वाचन से संबंधित सामग्री को जनता के सामने प्रदर्शित नहीं कर सकता है। (संदर्भरू लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126)। किसी भी जनमत सर्वेक्षण या एग्जिट पोल के परिणाम को किसी भी समय प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य मीडिया द्वारा किसी भी तरीके से प्रकाशित, प्रचारित या प्रसारित करने पर 30 नवम्बर 2023 के 6.30 शायं तक प्रतिबंध होगा। प्रिंट मीडिया पर राजनैतिक विज्ञापन या प्रचार सामग्री का अंतिम 48 घंटे में प्रकाशन के पूर्व प्रमाणन आवश्यक होगा।