जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर सामान्य सभा की बैठक 26 जून को
कोरिया / जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो की अध्यक्षता में 26 जून 2024 को दोपहर 2.00 बजे से जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
उन्होने बताया कि बैठक में विभागीय समीक्षा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा, दुकान की नीलामी, तालाब लीज, इसके साथ ही 15 वां वित्त बीपीडीपी कार्ययोजना वर्ष 2024-25 पर चर्चा की जाएगी तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी।










-Banner.jpg)







