जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाए जाने हेतु आभार व चार (4) नवीन जिले मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी,खड़गवां.भरतपुर बनाए जाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र
आप को बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को लिखा कि आपके द्वारा 15 अगस्त 2021 को कोरिया जिले से मनेन्द्रगढ़ जिला बनाने की घोषणा से बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया गया इसके लिए मैं आपको बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ साथ ही साथ इस बात के लिए भी आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगी
कि जिला बनाने के साथ ही साथ कोरिया जिले के शांत वातावरण विहन सा हो गया है। आज बैकुन्ठपुर
अलग धरने पर बैठी है,चिरमिरी अलग धरने पर बैठी है। कोई आभार रैली लेकर आपके पास आ रही है जो
(एम.सी.बी.) लेकर जा रही है। कल चिरमिरी के सर्वदलीय मंच से सत्याग्रह यात्रा निकाली गई है जो 300 कि .मी चिरमिरी से रायपुर तक का पदयात्रा 10 दिन में पूरा करने हेतु निकल चुका है। आज जिले में कांग्रेस का दुश्मन कांग्रेस ही दिखाई दे रही है सब आपस में जिला मुख्यालय बनाने हेतु लडाई लड़ रहे
है। चिरमिरी में जिला मुख्यलाय. मनेन्द्रगढ़ में जिला मुख्यालय भरतपुर में जिला मुख्यालय कैसे में असंभव को संभव करेंगे आप। शहरों को जोड़ने लायक सड़क नहीं, मूलभूत सुविधा नहीं।अत:आपसे निवेदन है कि इस आपसी लडाई के बीच का रास्ता निकालकर आप निम्न सुझाव अपनाकर क्षेत्र की जनता को शांत कर सकते है। सुझाव के साथ मांग करती हूँ कि आप
निम्नलिखित नवीन चार (4) जिला
1. मनेन्द्रगढ़,
2 चिरमिरी,
3. खड़गवां.
4. भरतपुर
को बनाकर क्षेत्र की अशांत वातावरण को शांत कर सकते है। मेरी मांग और सुझाव को आपके द्वारा पूर्ण
किया जाता है तो मैं आपका इस क्षेत्र में आने पर एक लाख दियों से आरती उतारूंगी।

















