जिला साहू संघ ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फाँसी देने की मांग की मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र।
रिपोर्ट- प्रहलाद साहू
जिला साहू संघ कबीरधाम ने पिछले दिनों . बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद(लालखदान) ग्राम में साहू समाज की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपियों को फाँसी की सजा देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन । साहू समाज द्वारा सौपे गए ज्ञापन में उन्होनें दर्शाया है कि पूर्व में दिल्ली में घटित हुई निर्भया कांड की तरह इस घटना ने भी पूरे प्रदेश को झकझोर के रखने बात साहू समाज ने की साथ मे मृतका के परिवार वाले को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करने की बात साहू समाज ने कही और नाबालिग बालिका के साथ हुए कृत्य को लेकर पूरे समाज कर लोगो मे सवेदना व्यक्त किये साथ मे उनके परिवार वालो को सहनशीलता की बात साहू समाज ने की वही ज्ञापन सौपते समय जिला अध्यक्ष शीतल साहू,जिला महामंत्री बालाराम साहू,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण साहू,जिला युवा अध्यक्ष चोवा राम साहू,धर्मराज साहू,श्रवण साहू,आनंद साहू,खेमराज साहू,पद्मनी साहू,राजकुमारी साहू,विद्या साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद रहे।

















