भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा किया गया संभाग स्तरीय सम्मान समारोह

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा किया गया संभाग स्तरीय सम्मान समारोह

10-Jan-2022    12:51:55 pm    173   

कोरिया - आप को बता दे कि कोरिया जिला अंतर्गत चिरमिरी में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से संभाग स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 7 प्रदेशों के पत्रकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे

 

जहां कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ राज्य  गीत के साथ  प्रारंभ किया

गया मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ विनय जायसवाल, एवं श्याम बिहारी जयसवाल किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा अतिथि  महापौर कंचन जायसवाल एवं पूर्व महापौर के. डमरु रेड्डी के आतिथ्य में किया गया वही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय,

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश महासचिव सतेंद्र सोनी के उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई आपको बता दें कि कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस बल सहित कोरोना काल में सक्रिय पत्रकारों का भी सम्मान मोमेंटो एवं प्रस्सति पत्र देकर किया गया।


 भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के द्वारा लगातार पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर सामाजिक कार्यों से सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जा रहा जिसमें क्षेत्र के विशेष कार्यों को करने वाले लोगों को सम्मानित करने एवं उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पत्रकार महासंघ के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के द्वारा उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिस के तारतम्य में रविवार शाम को चिरमिरी के तानसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी कोरोना वॉरियर्स के साथ ही क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।