बेमेतरा जिला मुख्यालय पहुंचा दिव्यांग पिछले 1 साल से ट्राइसिकल के लिए लगा रहा कार्यालय के चक्कर
बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुँरा के दिव्यांग दशरथ राम पिछले 1 साल से ट्राईसाईकिल के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहा है 90% दिव्यांग होने के कारण वह किसी के सहारे से जिला मुख्यालय पहुंचता है और अधिकारियों के पास अपनी गुहार लगाता है लेकिन 1 साल बाद भी अब तक इस दिव्यांगों को ट्राइसिकल नहीं मिली है, ऐसा नहीं है कि कार्यालय में ट्राईसाईकिल नहीं है लेकिन यहां के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं इसको लेकर कुछ दिन पूर्व दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी की थी आज फिर एक दिव्यांग कलेक्टोरेट पहुँचकर, बैटरी वाली क्लासिकल के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है

















