एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना से मिलेगा दिव्यांगजनों को लाभ योजना के लाभ हेतु निकटतम जन सेवा केन्द्र में पूर्णतः निःशुल्क होगा पंजीकरण

एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना से मिलेगा दिव्यांगजनों को लाभ योजना के लाभ हेतु निकटतम जन सेवा केन्द्र में पूर्णतः निःशुल्क होगा पंजीकरण

04-Aug-2021    5:39:36 pm    58    Sawankumar

 कोरिया 04 अगस्त 2021/ उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में आर्थिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग के हित के लिए दो प्रमुख योजनाएं एडिप योजना 1983-दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु सहायता एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2016 बी.पी.एल श्रेणी के वरिष्ट नागरिकों को वृद्वावस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की दिव्यांगता एवं शारीरिक रूप से कमजोर वरिष्ट नागरिकों को नित्य जीवन सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा उपरोक्त योजनाओं हेतु सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थियों का पंजीयन, चिन्हांकन कर चयनित लाभार्थियों को उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाता है।
वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण अभ्यर्थियों को एक स्थल पर एकत्रित किया जाना उचित नहीं होने के कारण एलिम्को और मेसर्स सी.एस.सी ई-गर्वेनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सी.एस.सी) के मध्य हुए अनुबन्ध के अनुसार लाभार्थियों का पंजीकरण उनके निकटतम जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) में किया जा रहा है जो पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) में उपस्थिति के समय बी.पी.एल कार्ड, सीनियर सिटिजन पेंशन कार्ड प्रमाण पत्र, जो जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो, जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित दुर्बलता प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं आवासीय प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, वोटर आई.डी कार्ड, राशन कार्ड जिसमें सीनियर सिटिजन की जन्मतिथि का उल्लेख हो, लेकर आना होगा। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायो को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
समाचार क्रमांक 11 /2021/संगीता

समाचार
दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने स्वावलंबन मास का आयोजन
कोरिया 04 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के द्वारा 1 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक स्वावलंबन मास का आयोजन किया जाना है, इस दौरान दिव्यांगजनों का राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने के उददेश्य से विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यू0डी0आई0डी) परियोजना के तहत जिले के शत प्रतिशत पात्र एवं चिन्हाकिंत दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण पत्र यू0डी0आई0डी पेार्टल के माध्यम से ऑनलाईन जारी किया जावेगा। स्वावलंबन मास के तहत जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चिन्हाकिंत दिव्यांगजनों के पहुँच हेतु स्वालंबन रथ (मोबाईल यूनिट) का संचालन किया जावेगा। स्वावलंबन रथ के माध्यम से परियोजना से संबंधित प्रचार-प्रसार पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का ऑफलाईन या आनलाईन संकलन प्रत्येक दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर यू0डी0आई0डी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वावलंबन रथ के साथ एक ऑपरेटर एवं एक सहायक जिला स्तर पर चिन्हित कर भेजे जायेगें। दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता  प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत गठित केन्द्र दल ग्राम पंचायत के सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता, विकलांग मितान एवं शहरी क्षेत्रान्तर्गत गठित केन्द्र दल आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा संबंधित नगरीय निकाय द्वारा वार्डवार नियुक्ति संबंधित अधिकारी द्वारा की जावेगी। स्वावलंबन मास को सफल एवं परिणाम मूलक बनाने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग एवं ऑनलाइन पंजीयन हेतु सी.एस.सी एवं उनके अमले की मदद भी ली जावेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा सभी जनपद पंचातयों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।