सुबह उठकर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज… शरीर का इंजन कभी नहीं होगा खराब, जानिए कैसे!
Exercises Tips: रातभर आराम करने के बाद सुबह हमारा शरीर एकदम ढीला और एनर्जी-लेस महसूस करता है। ऐसे में दिन की शुरुआत कुछ आसान व्यायामों से करना आपके शरीर को फिर से रिचार्ज करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। अगर आप हर सुबह कुछ मिनट इन एक्सरसाइज को देंगे, तो आपका शरीर हमेशा फिट रहेगा और बीमारियाँ पास नहीं आएँगी।
???? सुबह उठने के बाद करें स्ट्रेचिंग
बिस्तर से उठते ही हाथ-पाँव हिलाएँ, गर्दन घुमाएँ और कमर को आगे-पीछे झुकाएँ। इससे शरीर एक्टिव हो जाएगा और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा।
अब जानिए वो 5 ज़रूरी एक्सरसाइज, जो हर इंसान को रोज़ करनी चाहिए—
-
पहला व्यायाम: सीधे खड़े होकर एक हाथ को ऊपर और दूसरा हाथ नीचे पूरी तरह पीछे ले जाएँ। पंजों पर खड़े होकर तेजी से इस प्रक्रिया को दोहराएँ। इससे कंधे, गर्दन और हाथों को आराम मिलेगा।
-
दूसरा व्यायाम: हाथों को पंख की तरह फैलाकर पूरे गोले में घुमाएँ। इसे थोड़ी गति से लगातार 50 बार करें। इससे पेट मज़बूत होगा और शरीर एनर्जेटिक बनेगा।
-
तीसरा व्यायाम: दाहिने हाथ को पूरी तरह आगे ले जाते हुए दूसरे हाथ को उसी दिशा में खींचें। इसे दाईं और बाईं ओर बारी-बारी से 50 बार करें। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
-
चौथा व्यायाम: पैरों को थोड़ा खोलकर खड़े हों और झुकते हुए क्रॉस टच करें। यानी बाएँ पैर की उंगली को दाएँ हाथ से और दाएँ पैर की उंगली को बाएँ हाथ से छुएँ। इसे 50 बार करें। इससे लिवर डिटॉक्सीफाई होगा और पित्ताशय बेहतर तरीके से काम करेगा।
-
पाँचवाँ व्यायाम: हाथों को आगे और पीछे ले जाकर ताली बजाएँ। इसे 50 बार दोहराएँ। यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और उनकी क्षमता बढ़ाता है।
-

















