क्या आप जानते हैं… आपके पते में 'छत्तीसगढ़' शब्द क्यों है?

क्या आप जानते हैं… आपके पते में 'छत्तीसगढ़' शब्द क्यों है?

16-Aug-2025    3:35:45 pm    32    Anita nishad

 रायपुर | छत्तीसगढ़ : क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपना पता लिखते हैं और उसमें 'छत्तीसगढ़' शब्द लिखते हैं, तो उस शब्द की असली पहचान और उसे दिलाने वाला कौन था?


 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज इसका जवाब दिया — “यह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है।”

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में बोलते हुए सीएम साय ने कहा —

“आज हम सब गर्व से अपने पते में 'छत्तीसगढ़' लिखते हैं। यह हमारे राज्य निर्माता अटल जी के कारण संभव हुआ। उन्होंने हमारी पहचान गढ़ी।”



 'अटल निर्माण वर्ष' की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि:

  • अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 2025 को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया गया है।

  • 25 सप्ताह तक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का रजत महोत्सव मनाया जाएगा।

  • हर विभाग को अटल जी के विजन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • अधोसंरचना विकास के लिए अलग से बजट भी जारी किया गया है।



 विजन 2047 की झलक

सीएम साय ने आगे बताया:

“अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है। हमने अगले 25 वर्षों में विकसित राज्य बनने का संकल्प लिया है और इसके लिए 'छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047' भी तैयार कर लिया गया है।”



 सीएम का निजी संस्मरण

विष्णु देव साय भावुक होते हुए बोले:

  • "जब अटल जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, मैं पहली बार सांसद बना था।"

  • "उनकी बातों का, संसद में उनके संबोधन का हम बेसब्री से इंतजार करते थे।"

  • "उनकी भाषा, शैली और दृष्टिकोण ने हमें लोकतंत्र का असली मतलब सिखाया।"

 

अटल जी के विचारों की गूंज

मुख्यमंत्री ने कहा:

“अटल जी ने सिखाया कि राजनीति सिर्फ सत्ता का खेल नहीं, बल्कि संवाद, सहमति और संवेदना की पराकाष्ठा है। उनके सिद्धांत आज भी हमारे पथप्रदर्शक हैं।”

 

कार्यक्रम में शामिल अन्य हस्तियां:

  • विधायक पुरंदर मिश्रा

  • राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव
    सभी ने अटल जी के विचारों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।