देश भर के डॉक्टर एक दिवसीय मेडिसिन अपडेट सम्मेलन मे शामिल हुए

देश भर के डॉक्टर एक दिवसीय मेडिसिन अपडेट सम्मेलन मे शामिल हुए

27-Jul-2025    4:22:24 pm    71    सावन कुमार- संपादक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देश भर से लगभग 200 से अधिक फिजिशियन,विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी एक दिवसीय मेडिसिन अपडेट सम्मेलन में शामिल हुए ।।
    नवीनतम शोध,उपचार विधियों एवं दवाओं के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से भिलाई में एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडिया (एपीआई) दुर्ग-भिलाई शाखा एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) दुर्ग शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मेडिसिन अपडेट सम्मेलन का आयोजन भिलाई के एक निजी होटल मे किया गया।
यह सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध,उपचार विधियों एवं दवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। यह सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर से लगभग 200 से अधिक     फिजिशियन,विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थीओ ने हिस्सा लिया,कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. पीसी मनोरिया (भोपाल), पद्मश्री डॉ. सी. वेंकटराम (हैदराबाद), डॉ.अनुज माहेश्वरी (लखनऊ),डॉ. मंगेश तिवस्कर (मुंबई), डॉ.मुफज्जल लकड़ावाला (मुंबई),शामिल हैं।व्याख्यान डायबिटीज में नई दवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग,मोटापे के इलाज में बैरियाट्रिक सर्जरी की भूमिका, हाईपरटेंशन का निदान और नई उपचार विधियां, हार्मोन संबंधी रोग, सिकलसेल बीमारी और मस्तिष्क रोगों पर नवीनतम शोध शामिल हैं।।