सीमित विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थीयों के दस्तावेज सत्यापन 12 जुलाई 2021 को
कोरिया 09 जुलाई 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षित मितानिन के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला), बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (महिला) तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति किये जाने हेतु 27 जून 2021 को आयोजित सीमित विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थीयों के दस्तावेज सत्यापन 12 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक किया जायेगा। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से मूल दस्तावेज एवं 02 सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया(बैकुण्ठपुर), छ0ग0 में उपस्थित होना होगा। अनिवार्य दस्तावेजों में हाई स्कूल(10 वीं) प्रमाण पत्र सह अंकसूची, हायर सेकेण्ड्ररी(12 वीं) प्रमाण पत्र सह अंकसूची, ए.एन.एम. प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र, छ.ग. नर्सिंग काॅंसिल में जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र(आरक्षित वर्ग होने पर), सक्षम अधिकारी द्वारा जारी छ.ग. के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र, छ.ग. राज्य अंतर्गत मितानिन के रूप में 05 वर्ष का अबाधित(निरंतर) रूप से कार्यरत होने के संबंध में राज्य स्वास्थ्य संसाधन केन्द्र द्वारा जारी प्रमाण पत्र, आनलाईन आवेदन की हस्ताक्षरित प्रति, दिनांक 27.06.2021 को आयोजित सीमित विभागीय परीक्षा मे समय केन्द्राध्यक्ष द्वारा मुद्रा सहित हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र(विकलांग होने पर), दिनांक 27.06.2021 को आयोजित सीमित विभागीय परीक्षा के समय प्रस्तुत स्वयं का कोई पहचान पत्र(पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, मतदाता परिचय पत्र या राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी अन्य कोई पहचान पत्र) शामिल है।
प्राप्तांको के आधार पर परीक्षार्थियों की प्रोविजनल मेरिट सूची, अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित परीक्षार्थीयों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जारी सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.korea.gov.in] विभागीय वेबसाईट www.cghealth.nic.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

















