बीमारी में योग करना सही या गलती? जानिए डॉक्टरों और आयुर्वेद से जुड़े हैरान करने वाले फायदे

बीमारी में योग करना सही या गलती? जानिए डॉक्टरों और आयुर्वेद से जुड़े हैरान करने वाले फायदे

09-Sep-2025    11:14:48 am    20    Anita nishad

 

Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी-ज़ुकाम, बुखार या अपच जैसी बीमारियाँ आम हो जाती हैं। आमतौर पर जब हम स्वस्थ होते हैं, तो हमें पौष्टिक आहार और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बीमार पड़ने के दौरान भी योग करना चाहिए या नहीं?

दरअसल, जब हम बीमार होते हैं तो शरीर कमज़ोर हो जाता है। ऐसे में भारी व्यायाम शरीर को और थका सकता है। लेकिन योग एक ऐसा साधन है जो न केवल शरीर को भीतर से मजबूत करता है बल्कि मन को भी शांत रखता है।

???? सर्दी-ज़ुकाम और हल्के बुखार में करें ये योगासन:

  • कपालभाति: आरामदायक स्थिति में बैठकर जोर से सांस छोड़ें। इससे फेफड़े और श्वसन तंत्र मजबूत होते हैं।

  • सूर्य नमस्कार: 11 चक्र करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

???? दस्त, उल्टी या पेट की समस्या में करें ये योग:

  • अनुलोम-विलोम: दाहिनी नासिका बंद कर बाईं से सांस लें, फिर विपरीत प्रक्रिया करें। यह अभ्यास बिस्तर पर बैठे-बैठे भी किया जा सकता है और पाचन तंत्र को राहत देता है।

योग अन्य व्यायामों की तरह शरीर पर दबाव नहीं डालता, बल्कि धीरे-धीरे शरीर को स्वस्थ करता है।


⚠️ अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए योग और उपाय केवल सुझाव हैं। इन्हें अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।