अंतर्राजीय शराब तस्करों को डोंगर गड़ पुलिस को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा आज फिर एक बार बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है, जहां डोंगरगढ़ पुलिस ने थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में अंतर्राजीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

राजनांदगांव जिले का डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से लगा होने के कारण पुलिस को लगातार अवैध शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग का कार्य किया जा रहा था.... जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली निवासी दो शराब तस्कर मयूर सहारे और महेंद्र सहारे को मध्य प्रदेश निर्मित शराब की तस्करी करते हुए एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है.... पकड़े गए आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन सहित 108 बल्क लीटर एमपी निर्मित शराब और 72 बल्क लीटर एमपी निर्मित बीयर जप्त की गई है जप्त की गई सामग्रीयो की जुमला कीमत लगभग 4 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है,वही आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया....

















