दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, जाने क्या था मामला...
नवागढ़ ,जांजगीर
जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई, भाभी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा में दो सगी बहनों की लाश खेत मे मिली थी। दोनो बहने ग्राम तेंदुआ के रहने वाली थी। घटना की जानकारी होते ही नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची जिसके बाद संदेहियों से पूछताछ पर पता चला कि मृतिका के भाई विनोद कश्यप के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिस बात को लेकर विनोद एवं उनकी पत्नी फगनी ने मृतिका संतोषी बाई एवं आपी बाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेही विनोद कश्यप, फगनी बाई एवं उनके पुत्र हेमंत कश्यप को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन तीनों ने जमीन विवाद को लेकर खेत के पानी मे सिर को दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

















