पत्नी की चरित्र पर शंका कर आदिवासी बैगा ने मौत का किया तांडव टाँगी के प्रहार से 2 की मौके पर मौत 2 गंभीर रूप से घायल
कवर्धा/ छत्तीसगढ़
दरअसल पूरा मामला थाना तरेगांव जंगल के बनगौरा का है जहा तिनहा बैगा पिता सुख्खसिंह बैगा के घर अपने लड़का का शादी कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान आरोपी तिनहा बैगा अपने पत्नि की चरित्र पर संदेह करते हुये उसके साथ मारपीट कर चाकू से गला मे हमला कर दिया जिससे उसकी पत्नि सनमतिबाई अपनी जान बचा कर घर से निकल कर भागी उसके पीछे तिनहा बैगा अपने निकल कर बकरी रखने के कोठा से टंगिया को

निकाल कर घर के आंगन शादी के मंडप में नाच गा रहे अपने छोटे भाई जगतराम बैगा को अपनी पत्नि के साथ में नाच रहे थे कि बात पर चरित्र शंका कर जगतराम बैगा के सिर में कान के पास टंगिया से मारा बीच बचाव करने आये तिकतु बैगा के चेहरे में टंगिया से मारने पर दोनों का तत्काल मृत्यु हो गया व भाई मोहतु बैगा, जीजा सुखराम बैगा को टंगिया से मारने से दोनों को गंभीर चोट आने से घायल होकर आंगन में गिर गये बड़ा भाई तिनहा बैगा द्वारा जान से मारने की नियत से टंगिया व चाकू से अपनी पत्नि सनमतिबाई, बड़े भाई तिकतु बैगा, मोहतु बैगा, छोटा भाई जगतराम बैगा व जीजा सुखराम बैगा को कुल्हाड़ी से मारने से गंभीर चोट पहुंचा है जिससे भाई जगतराम बैगा एवं तिकतु बैगा का मौके पर ही मृत्यु हो गयी है

















