वनवासी विकास समिति को डॉ जयमती कश्यप ने एक लाख रु का दिया दान आदिवासियों के अस्मिता अस्तित्व एवं विकास के लिए डॉ जयमती कश्यप ने दिए एक लाख दान
संभाग स्तरीय महिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग माता कस्तूरबा बालिका छात्रावास कोंडागांव में संपन्न
वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ जिला कोंडागांव महिला समिति के नेतृत्व में दो दिवसीय संभाग स्तरीय महिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्मलेन माता कस्तूरबा बालिका छात्रावास कोंडागांव में आयोजित किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवासी विकास समिति के प्रांतीय संगठन मंत्री रामनाथ कश्यप की उपस्थिति में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में माताएं बहने अभ्यास वर्ग में शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनाथ कश्यप प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा कि वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ आदिवासियों के अस्मिता, अस्तित्व एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। तथा साथ ही साथ महिला उत्थान, नारी शिक्षा एवं जागरण, बालिका शिक्षा,समाज सेवा , एवं राष्ट्र सेवा के लिए वनवासी विकास समिति समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर जयमती कश्यप ने वनवासी विकास समिति कोंडागांव को आदिवासियों की अस्मिता, अस्तित्व एवं विकास के लिए मुख्य अतिथि डॉक्टर रामनाथ कश्यप को(₹100000)एक लाख रु चेक दान में प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि डॉक्टर जयमती कश्यप महिला एवं बाल विकास विभाग कोंडागांव में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। जो की महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ लोक एवं पारंपरिक कलाओं के क्षेत्र में गहरी समर्पण सुदीर्घ साधना और आंचलिक पृष्ठभूमि के दस्तावेजी करण के उत्कृष्ट एवं अभिनव प्रतिमानों के लिए राष्ट्रीय देवी अहिल्या होलकर सम्मान 2024 मध्य प्रदेश भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से सम्मानित किया गया ।जिसमें 5 लाख रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त राशि का 1 लाख राशि वनवासी विकास समिति कोण्डागांव को दान में दिया गया ।










-Banner.jpg)







