जशपुर विधायक विनय भगत की संवेदनशीलता,कार्यशैली,औऱ मृदुभाषी व्यवहार से आम जनताओं में उनका दिन प्रतिदिन लोकप्रियता का ग्राफ इस कदर बढ़ता जा रहा है कि ..
डोनेश यादव की रिपोर्ट - जशपुर
जशपुर विधायक विनय भगत की संवेदनशीलता,कार्यशैली,औऱ मृदुभाषी व्यवहार से आम जनताओं में उनका दिन प्रतिदिन लोकप्रियता का ग्राफ इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब विरोधी भी तारीफ करने से अपने आप को रोक नही पा रहे है यही कारण है विधायक जशपुर को हर छोटे बड़े कार्यक्रमो में बुलाया जा रहा है इसी कड़ी में बगीचा ब्लॉक के ग्राम पिराई बंडोटोली में फुटबॉल मैच के समापन समारोह में खिलाड़ियों के निमंत्रण पर गये थे। इसी बीच विधायक विनय भगत को जानकारी मिली कि ग्राम तटकेला,कुहापानी एंव ग्राम सरबकम्बो डांडटोली में भगवान गणपति जी की स्थापना की गई है इस पावन अवसर पर पण्डालों में अचानक पहुंचकर ग्रामीण औऱ भक्तों को आश्चर्य चकित कर दिया । विधायक श्री विनय भगत उक्त सभी पण्डालों में पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन कर पूजा अर्चना पश्चात प्रसाद ग्रहण किया । अचानक विधायक विनय भगत के पण्डाल में पहुंचने से भक्तों व ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बन गया साथ ही सभी के चेहरे में खुशी की लहर देखने को मिली । ग्रामीण एंव भक्तों ने विधायक श्री विनय भगत से कहा आप जैसा विधायक हम पहली बार देख रहे है जो बिना बुलाये हम सभी के बीच उपस्थित होकर बिन माँगे हमारे सोच के अनुरूप हमे प्रेम स्वरूप सहयोग राशि और भजन कीर्तन की सामग्री प्रदान किया ये हमारे लिये गौरव की बात है पहले कभी ऐसा किसी जनप्रतिनिधि ने नही किया था जो आप कर रहे है आप जैसा सरल स्वभाव और नेकदिल विधायक पाकर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

















