दुर्ग पुलिस के हत्थे एक स्पाइडर मैन लगा है जानिए
दुर्ग पुलिस के हत्थे एक स्पाइडर-मैन लगा है, यकीन मानिए ये स्पाइडर-मैन छतों पर जाता था,एक छत से दूसरे छत पर उछल कूद मचा, और चोरी कर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो जाता था लेकिन अब ये स्पाइडर मैन दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में है,दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामलों में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, शातिर चोर स्पाइडरमैन की तरह घरों की छतों से मकान में एंट्री करता और चोरी के बाद तेजी से कूदते फांदते भाग निकलता था।।।।

पिछले कुछ दिनों से दुर्ग के मोहन नगर थाने में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थी कि कॉलोनियों के कुछ घरों में लगातार चोरियां हो रही है,और इन चोरी को करने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो रहा है, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि चोर पलक झपकते ही गायब हो जाता था, मोहन नगर थाने में दर्ज हुई शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच की तो सीसी टीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान हुई, चोर के पास से कुल पांच लाख रुपए का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है, एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस संयुक्त टीम बनाकर इनकी पतासाजी शुरू की गई इस दौरान आदतन अपराधियों जेल से रिहा हुए बदमाशों से भी पूछताछ की गई।मोहन नगर क्षेत्र में जहां चोरी की घटना घटी वहां सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान की गई।सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने मनीष यादव को हिरासत में लिया गया।पुलिस की पूछताछ में मनीष ने सारी सच्चाई उगल दी,आरोपी ने बताया कि उसने आर्य नगर एवं दीपक नगर के मकानों में चोरी की थी,आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रुपए नगदी के अलावा सोने की चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल, आईपैड सहित अन्य सामासन बरामद किया है।।।।

















