दुर्ग पुलिस ने एक साथ 40 कबाड़ियों के यहा छापेमारी की
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां दुर्ग जिले में 40 से ज्यादा कबाड़ियों के गोदाम में पुलिस की अलग अलग टीम ने छापा मारा है,जहां चोरी के गर्डर,कटी हुई गाड़ियों का स्क्रेप,गैस कटर समेत लाखों रुपए के चोरी का लोहा आदि जब्त किया गया है।।।

दुर्ग में नए एसपी सलभ सिन्हा ने चार्ज लेते ही अवैध शराब जुआ सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों पर लगातार रेड करने के बाद अब चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, आपको बता दे कि एशिया के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र से रोजाना करोड़ो रुपये का लोहा चोरी होता है, भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए लोहे को चोर इन्ही कबाड़ियों को बेच देते है, तो वही दुर्ग से रायपुर के बीच बन रहे फ्लाईओवर के कई लोहे के बड़े और महंगे सामान भी पिछले दिनों चोरी हुए थे, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी चोरी का यह समान भी इन्हीं कबाड़ियों के यहां मिले हैं,अल सुबह करीब 5 बजे जिले के 40 नामी कबाड़ियों के यहां जिला पुलिस की टीम ने दस्तक दी जहां दुर्ग और भिलाई में दोनो जगह पुलिस बल के 100 से ज्यादा अधिकारी और 40 से ज्यादा निरीक्षको की टीम बनाई गई सभी की अदला बदली की गई,दुर्ग की टीम को भिलाई क्षेत्र में भेज गया वहीं छावनी की टीम को दुर्ग क्षेत्र में भेजा गया इसके बाद ताबड़तोड़ तरीके कार्यवाही की गई, कार्रवाई शुरू होते ही कई कबाड़ी गोदाम में ताला बंद कर भाग खड़े हुए पुलिस ने कही पांच तो कही 6 गाड़ियों से लोड स्क्रेप को जब्त किया, पकड़े गए कबाड़ियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई, ताला लगे गोदाम को सील कर दिया वहीं स्क्रेप से भरी गाड़ियों की जब्ती बनाई।।।

















