दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशे के विरुद्ध
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशा कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने खुर्सीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई हजार नशीली कैप्सूल,मोबाइल फोन, और नगद राशि भी बरामद की गई हैं।।।
भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति आईटीआई ग्राउंड के पास नशीली कैप्सूल अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा, आरोपी नशे की कैप्सूल युवाओं को ऊंचे दामों में बेच रहे थे।

साथ ही पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को मानस भवन के पीछे रविशंकर स्टेडियम के पास कुछ युवकों के नशीली दवा बेचने की सूचना मिली। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से नशीली टेबलेट सहित नगद रुपए भी पुलिस को मिले हैं,पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। दुर्ग पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।।

















