भाजपा के इसारे मे कार्यवाही कर रही ED सुकमा कांग्रेस भवन को सील करना सरासर गलत है हम इसे बर्दास्त नहीं करेंगे पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरों से आज ED का पुतला दहन हुआ है हरकतें यूँ ही रही तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार हुए दिवंगत आत्माओं के शांति हेतु कांग्रेस भवन मे 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
भाजपा के इसारे मे कार्यवाही कर रही ED सुकमा कांग्रेस भवन को सील करना सरासर गलत है हम इसे बर्दास्त नहीं करेंगे पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरों से आज ED का पुतला दहन हुआ है हरकतें यूँ ही रही तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार हुए दिवंगत आत्माओं के शांति हेतु कांग्रेस भवन मे 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कोंडागांव कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस भवन मे एकत्रित होकर अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ईडी कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोंडागांव कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में निकलकर बस स्टैंड पहुँचे, जहाँ भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया।कांग्रेसजनों का कहना था कि सुकमा जिले में कांग्रेस के राजीव भवन को सील करना ईडी की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है, जो भाजपा के इशारे पर की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय विपक्षी पार्टियों को दबाने और डराने के लिए केंद्र सरकार का हथियार बन चुकी है। भाजपा सरकार सीधा-सीधा लोकतंत्र पर हमला कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने "तानाशाही नहीं चलेगी", "ईडी गो बैक" "लोकतंत्र की हत्या बंद करो", जैसे जोरदार नारे लगाए। पूर्व जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने विरोध को और प्रभावशाली बना दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्यवाहियाँ नहीं रुकीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करेगी। एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर की तरह संघर्ष के लिए तैयार है।इस विरोध प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देश पर आयोजित किया गया था। जिला कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है, और लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी का संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।आज के कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी, रितेश पटेल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश सचिव सकुर खान,
महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव,शंभू मरकाम, कमलेश दुबे,भंगी पटेल, दिगंबर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद रहें।

















