हापुड़ में ईद की नमाज पुलिस की सतर्कता ने बनाई शांति का माहौल

हापुड़ में ईद की नमाज पुलिस की सतर्कता ने बनाई शांति का माहौल

08-Jun-2025    8:57:17 am    149    सावन कुमार- संपादक

 आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के शहर के ईदगाह में पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांति से संपन्न किया गया है। इस नमाज के आयोजन के लिए हापुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था। सभी मस्जिदों और मदरसों में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हापुड़ पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों और ईदगाह पर ड्रोन कैमरों द्वारा निगरानी कर रही है।
हापुड़ शहर में हजारों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। हापुड़ पुलिस प्रशासन के अधिकारी ईदगाह पर मौजूद थे और सड़क पर नमाज न होने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है, साथ ही नमाजियों से भी अपील की गई है। कल रात से ही हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने ईद की नमाज को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तत्परता दिखाई।