एक जवान हुआ घ्याल रायपुर रेफर नक्सलियो के द्वारा ied ब्लास्ट बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग में नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम
सुकमा / छत्तीसगढ़
आप को बता दे कि छतीसगढ़ के बीजपुर जिले के आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग तिमापुर ग्राम के पास माओवादियों ने आईडी ब्लास्ट किया , इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया , जिसका उपचार बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है , जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग तिमापुर के पास आज रोड ओपनिंग तथा सर्चिंग के लिए सीआरपीएफ बटालियन की एक टीम निकली थी। पहले से घात लगाये बैठे माओवादियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला कर दिया , नक्सलियों द्वारा किये गये , आईडी ब्लास्ट में जवान शीलाचंद मिंज गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना में उसका एक पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया , अभी तत्कालीक रूप से बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है । उसकी गम्भीर स्थिति को देखते सेना के हेलिकॉप्टर से रायपुर आम्बेडकर अस्पताल दाखिल कराया जाएगा
उक्त घटना के बाद मौके पर सीआरपीएफ , डीएफ की टीम पहुंच चुकी है आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग किया जा रहा हैं

















