करंट से हाथी की मौत

करंट से हाथी की मौत

11-Oct-2023    4:36:37 pm    214    Ibtesam Deshmukh

धरमजयगढ़/वन मंडल धरमजयगढ़ में एक के बाद एक लगातार जंगली हाथियों की मौतें हो रही है।पिछले कुछ माह के भीतर 6 जंगली हाथी मौत के मुंह में समा चुके है और इसी क्रम में आज फिर एक हाथी धरमजयगढ़ रेंज के बायसी और नरकालो के बीच खेत में 11 केबी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आपको बता दे की विद्युत तार मानक ऊंचाई से नीचे होने के कारण यह घटना हुई है फिलहाल घटना के बाद मौके पर वन अमला के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और हाथी के शव का पीएम कर आगे की जांच कार्यवाही में जुटे हुए है।।