गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार

29-Jun-2025    11:08:31 am    109    सावन कुमार- संपादक

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामदगी के दौरान उपकरणों में छिपाये हुए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रयास करने वाले पचीस हजार रुपये के इनामी दो गोकश बदमाशों को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक घायल सहित दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।
जिनकी कब्जे/निशानदेही पर अवैध असलहा मय खोखा कारतूस व गौकशी करने के उपकरण बरामद।गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम अनस(घायल)और गुलाम नबी पुत्र गण फरीद निवासी ग्राम लालपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद बताया है जो  गढ़मुक्तेश्वर में सीएस एक्ट, पशु क्रूरता ओर आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे थे।गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद, रामपुर,सम्भल,बुलन्दशहर व हापुड़ में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के ढाई दर्जन से अधिक  मुकदमे दर्ज है।घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।