हो रहा वन भूमि पर अतिक्रमण
रिपोर्टर -लोकनाथ खुंटे
महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम भजपुरी में 44 ग्रामीणों के द्वारा वन को कटाई कर वन भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है आपको बता दें कि कक्ष क्रमांक 265 में मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों को ग्रामीणों द्वारा काटकर अतिक्रमण किया जा रहा था सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर 44 नग कुल्हाड़ी एवं अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धारा 26एक(छ)(ज) एवं संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 31 का उल्लंघन के अपराध पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है ।
वहीं इस मामले में ग्रामीणों की माने तो ग्रामीण लगातार जीवन यापन के लिए शासन प्रशासन से ज़मीन की मांग कर रहे हैं किंतु शासन प्रशासन के द्वाराअनदेखा किया जा रहा है और उनके पूर्वजों द्वारा काबिज जमीन पर 10 वर्ष पहले अन्य जिले के लोगों को ला कर विस्थापन कर दिया गया।इस वजह शासन द्वारा दिये जा रहे वन अधिकार पट्टा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे दुखी होकर ग्रामीण एकजुट होकर बचा हुआ वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे थे।

















