विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 में अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सक्रिय भागीदारी
विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता, साफ-सफाई और अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्वच्छता पखवाड़ा 1 अप्रैल, 2026 को विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ आरंभ हुआ। न्याय विभाग सचिव श्री नीरज वर्मा ने सबको शपथ दिलाई और स्वच्छ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके बाद जैसलमेर हाउस परिसर में स्वैच्छिक श्रमदान आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रियता से भाग लेकर स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपना समर्थन/प्रतिबद्धता व्यक्त की।



कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे कार्यस्थलों और आसपास साफ-सफाई रखने की सामूहिक दायित्व की भावना मजबूत हुई।
न्याय विभाग में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें योग सत्र, स्वच्छता पर कार्यशाला, स्वच्छता पर निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता और बेकार वस्तुओं को छांटकर अलग करना और उनकी नीलामी शामिल है।









-Banner.jpg)








