गीता पब्लिक स्कूल सिमगा में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

गीता पब्लिक स्कूल सिमगा में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

05-Jul-2024    5:09:21 pm    245    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

 सिमगा के गीता पब्लिक स्कूल में 1 जुलाई-को प्रवेशोत्सव के साथ ही नये सत्र 2024-25 की शुरुवात हुई इस उत्सव में नव प्रवेशी बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं का तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बच्चों को शाला प्रबंधन द्वारा नई किताबों का भी वितरण किया गया। 10 वीं व 12वी में प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन विद्यार्थियों ने गीता पब्लिक स्कूल को लेकर अपने संस्मरण साझा करते हुए अन्य बच्चों को परीक्षा में सफलता हेतु प्रेरित किया। 
प्राचार्य सौरभ दुबे ने शाला परिवार की अब तक की यात्रा की सफलता तथा भविष्य की कार्ययोजना का रेखांकन किया। श्री दुबे ने बताया कि इस वर्ष पूरे सिमगा के प्राइवेट स्कूलों में गीता पब्लिक स्कूल के छात्र राघव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला परिवार तथा सिमगा नगर को गौरवान्वित किया है  श्री दुबे ने बताया कि गीता पब्लिक स्कूल के 4 छात्रों ने क्रिकेट स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया तथा सूर्यकान्त तिवारी ने नेशनल क्रिकेट एकडमी (एन सी ए) तथा एम आर एफ पेस फाउण्डेशन में चयनित होकर शाला परिवार को अत्याधिक गौरवान्वित किया है डारेक्टर लक्ष्मी शर्मा ने सभी बच्चों से कहा कि ऐसा ही उत्साह वर्ष भर बनाये रखना। श्रीमती शर्मा तथा शाला परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सभी को शुभकामनायें भी दी।