शासकीय इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमगा में आज शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के बाद विद्यालय में न्योता भोज भी करवाया गया।
उक्त कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को गुलाल का टीका लगाकर एवं। उनका मुंह मीठा कराया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बधाई दी गई। जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को पूरे मन से पढ़ाई लिखाई कर अपने स्कूल और अपने माता पिता का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।

दिनबंधु शर्मा जी ने भी कहा कि छात्र छात्राएं नियमित स्कूल आवे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही अतिथियों द्वारा स्कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया गया।इस अवसर पर सचिन जैन, विष्णु जायसवाल, माया सलूजा, दीनबंधु शर्मा , एम डी अय्यूब सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक गण आदि उपस्थित थें

















