कामता विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित
सिमगा :संकुल केन्द्र शास. विद्यालय कामता में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिमगा जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हेमीन चंद्रशेखर साहू ,कामता पंचायत सचिव वीरेंद साहू उपसरपंच पंच आदि उपस्थित हुए।

उक्त शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ का गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया,तथा कापी पुस्तक का वितरण भी किया गया। स्कूल परिषर में पौधा रोपण भी किया है
साथ ही बच्चों को बधाई शुभकामनायें दी गई।
साथ ही जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को संबोधित कर अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर शाला परिवार सहित अपने माता पिता का नाम रौशन कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे. जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर साहू . सचिव वीरेंद साहू एवं कामता के पंच, महिला समूह एवम स्कूल के प्रचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं सहित समस्त विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

















