चालान जमा करने के बाद भी गरीबों को नहीं मिला पट्टा। कार्यवाही नही होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
मनेंद्रगढ़। पार्षद अजय जायसवालके नेतृत्व में आधा दर्जन पार्षदों नेए सडीएम अभिषेक कुमार को राजीवगांधी आश्रय योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिलाये जाने की मांग रखी गई। इस दौरान कार्यवाही नहीं होने पर 15 दिन के बाद तहसील कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी गई है।
पार्षद अजय जायसवाल, मो. सईद, जमील शाह ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर बताया की इससे
पूर्व भी कई पत्र कलक्टर व एसडीएम को दिया जा चुका है लेकिन अभीइस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की
गई। राजीव गांधी आश्रय झुग्गी
झोपड़ी योजना के तहत पट्टा दिलाए
जाने की मांग की जाती रही है परंतु
राजस्व विभाग द्वारा आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है जिससे
शासन की इस महती योजना का लाभ
आम जनता को नहीं मिल पा रहा है।
शासन की मंशा है कि झुग्गी
झोपड़ी का मालिकाना हक 800
स्क्वायर फीट तक 10 रुपए की दर से
पट्टा देने पात्र हितग्राहियों को
बकायदा स्थल पर सर्वे किया गया
था जिसमें मनेंद्रगढ़ से 242 लोग
पात्र पाए गए थे। वार्ड नंबर 19 से ही
सिर्फ 99 लोग पात्र थे जिसमें से 25
लोगों के द्वारा चालान के माध्यम से लगभग 78000 रुपए जमा किए हैं। वार्ड नंबर 4 से 10 लोग व अन्य वार्डो से भी चालान जमा किया गया है। कई बार राजस्व अधिकारियों द्वारा पट्टा दिलाये जाने के संबंध में आश्वासन भी दिया जाता रहा है। बावजूद आज तक
जरूरतमंदों को पट्टा नहीं मिल पाया
है। पट्टा मिलने से आम जनता को घर
बनाने का भी रास्ता भी साफ हो जायेगा क्योंकि पट्टा नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण आम जनता का आक्रोश
जनप्रतिनिधियों के प्रति बढ़ता जा
रहा है और शासन की छवि भी खराब हो रही है। पार्षदों ने 15 दिनों के अंदर
उचित कार्यवाही नही होने पर तहसील
कार्यालय के बगल में आमरण
अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।
इस दौरान पार्षद अजय जायसवाल, मोहम्मद हुसैन, अभय बड़ा, मोहम्मद सईद,जमील शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

















