स्थानांतरण के बाद भी टशन में जमे हुए है महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी
कोरिया/जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ रमेश साहू का स्थानांतरण अन्यत्र स्थान पर लगभग 4 महीने पूर्व हो जाने के बाद भी अपने पद पर जमे हुए है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू, जो कि सुर्खियों में है कर्मचारियों का शोषण करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लग चुके है । यहां तक की लिखित शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री , विभागीय मंत्री , सचिव और कलेक्टर को भी की गई है। पूर्ववर्ती सरकार में बेहद करीबी रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी राजनैतिक विचार धारा से प्रेरित माने जाते है, जिला में पदस्थ जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा भी उन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। सूत्रों की माने तो जिला बाल संरक्षण अधिकारी को मानसिक प्रताड़ित सिर्फ इस लिए किया गया है कि उनका परिवार राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से चुनाव के पूर्व से ही लगातार झूठी शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उनके विरुद्ध करा कर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। श्री रमेश साहू पूर्व में भी लगातार विवादों में रहे पूर्व में बीजापुर जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद रहते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे जिस मामले में इनके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किए गए थे , जिसका मामला आज भी न्यायलय में विचाराधीन है। रमेश साहू का चयन लोक सेवा आयोग की 2003 की परीक्षा में हुआ था जिसमे भारी गड़बड़ी और अनियमितता के आरोप लगाए जाते है जो आज भी न्यायलय में विचाराधीन है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू के ऊपर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए है। आशीष गुप्ता का कहना है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने हेतु दबाव डाला जाता है और कार्य ना करने पर वो खुद मिलीभगत करते हुए उनके विरुद्ध झूठी ख शिकायत कराया है । फिर शिकायत जांच समिति में खुद को शामिल कर उनके द्वारा धमकी भी दिया जा रहा है कि जांच क्या होता है मैं करके दिखता हूं कह कर लगातार प्रताड़ित कर रहे है । जिला बाल संरक्षणअधिकारीआशीष गुप्ता ने कलेक्टर से जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू को शिकायत जांच समिति से पृथक किए जाने की गुहार लगाते हुए कहा है कि मैं हृदय रोग से ग्रसित हु ,मेरी बायपास सर्जरी हो चुकी है।मानसिक प्रताड़ना से अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू की होगी।










-Banner.jpg)







