ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेगें कार्यपालिक दण्डाधिकारी

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेगें कार्यपालिक दण्डाधिकारी

19-Jul-2021    6:38:02 pm    80    Sawankumar

कोरिया - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आगामी 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया है। कलेक्टर ने श्री मनमोहन सिंह तहसीलदार बैकुण्ठपुर को थाना बैकुण्ठपुर, चरचा, नायब तहसीलदार पटना श्री भीष्म पटेल को थाना पटना, कटकोना एवं पण्डोपारा चौकी क्षेत्र, प्रभारी तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्री बजरंग साहू को थाना मनेन्द्रगढ़, नागपुर चौकी, नायब तहसीलदार केल्हारी श्री विप्लव श्रीवास्तव को झगराखांड, खोंगापानी, प्रभारी तहसीलदार केल्हारी श्री मनोज पैकरा को थाना केल्हारी, प्रभारी तहसीलदार सोनहत श्रीमती अंकिता पटेल को थाना सोनहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह तहसीलदार खड़गवां श्री सुधीर खलखो को थाना खड़गवां, नायब तहसीलदार खड़गवा श्री भगवान दास कुशवाहा को थाना पोड़ी, नायब तहसीलदार चिरमिरी श्री विभोर यादव को थाना चिरमिरी, प्रभारी तहसीलदार श्री अशोक सिंह को थाना जनकपुर एवं चौकी कुवांरपुर तथा नायब तहसीलदार श्री श्रीकांत पाण्डेय को थाना कोटाडोल में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहने के भी निर्देश दिये हैं।