आयोग द्वारा जिले के लिए व्यय एवं सामान्य प्रेक्षक नियुक्त
बिलासपुर / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जिले में सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। दोनों प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एवं भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राजेंद्र बबनराव भोंसले (आईएएस) सामान्य प्रेक्षक एवं श्री श्रीकांत नामदेव (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे। व्यय प्रेक्षक श्री श्रीकांत नामदेव कल 12 अप्रैल को बिलासपुर पहुंच जाएंगे।










-Banner.jpg)







