विजयदशमी को लेकर अंबिकापुर में व्यापक तैयारियां की जा रही है

विजयदशमी को लेकर अंबिकापुर में व्यापक तैयारियां की जा रही है

17-Oct-2023    11:37:15 am    148    Ibtesam Deshmukh

 अंबिकापुर /विजयदशमी को लेकर अंबिकापुर में व्यापक तैयारियां की जा रही है हर साल की भांति इस वर्ष भी शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है इस बार समिति के द्वारा 100 फीट के रावण की प्रतिमा बनाई जा रही है, जिसको लेकर सरगुजा समिति के द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारिया साझा की गई है, समिति के अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया की पूर्व में किए जाने वाले आयोजनों से इस बार भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसे स्थानीय कलाकारों के द्वारा कुंभकरण मेघनाथ और रावण की प्रतिमा को स्वरूप दे रहे हैं, इस बार रावण दहन देखने 2 लाख लोगों की भीड़ पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुचने की उम्मीद जता रहे है, आतिशबाजी को लेकर शिवकाशी के कारीगरों के द्वारा तैयार की जा रही है जिससे इस बार लोगों को भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा