सड़क सुरक्षा माह के दौरान कराया गया वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मंसानुरूप पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्याम मधुकर के मार्गदर्शन में 1 से 31 जनवरी 2025 तक संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 54 बस, ट्रक एवं ऑटो चालकों के आंखों की जांच

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बलवंत सिंह, नेत्र सहायक अधिकारी आर.पी. गौतम, वीरेंद्र साहू, पुष्पेंद्र पटेल के द्वारा किया गया, जिसमें 12 वाहन चालकों के नजर कमजोर पाए गए, एक चालक को मोतियाबिंद मिला एवं एक में कलर ब्लाइंड्स पाया गया। कमजोर नजर वाले चालकों को पावर का चश्मा बनवाने के बाद ही वाहन चालान की समझाइए दी गई।

















