वाड्राफनगर वन विभाग की नाकामी बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाड्राफनगर वन विभाग की नाकामी बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

09-Oct-2023    8:13:06 pm    127    कुलेश्वर कुशवाहा

 
बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र वाड्राफनगर में लड़कियों की लगातार तस्करी हो रही है और वन विभाग मौन है.
रविवार दिन को बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली लामोरी जंगल में पिकअप से लकड़ी लोड होकर जा रहा है जो कि थाना प्रभारी बसंतपुर के द्वारा तत्काल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर खेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें पांच आरोपी और एक पिकअप भी  जप्त किया गया है



*वन विभाग की नाकामी*


सूत्रों की माने तो,, वन विभाग के कुछ कर्मचारी के मिली भगत से अन्य राज्यों में लकड़ी की तस्करी करवाया जा रहा है आए दिन वन विभाग वाड्राफनगर सुर्खियों में छाया हुआ है जो  पुलिस विभाग  द्वारा कार्रवाई किया जा रहा है

 वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के द्वारा मिली भगत से रोजाना मानपुर जंगल लामोरी जंगल वाड्राफनगर जंगल स्याही जंगल फुलीडूमर जंगल कोटी जंगल में लगातार लड़कियों की तस्करी करने में कुछ कर्मचारियों का भी हाथ है. मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र वाड्राफनगर से रोजाना रात को 5 से 6 पिकअप लकड़ी को पार कराया जाता है


*पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई* 



*रविवार को थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह को मुखबिर से बसंतपुर के लामोरी जंगल में अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा मय स्टाफ के लमोरी जंगल पहुंच कर घेराबंदी कर 5 आरोपी विशाल कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार, विशेष कुमार एवम् गिरजा शंकर के द्वारा इमारती लकड़ियों को काटकर पिकअप वाहन में लोड करते पाए जाने पर विधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।*

*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह हेड कांस्टेबल पंकज  पोर्ते, कांस्टेबल 335 अंकित जायसवाल एवम् संतोष गुप्ता का विषेस योगदान रहा।*