प्रेस और पुलिस को बदनाम करने वाले नकली पुलिस चढ़े असली पुलिस के हत्थे
जांजगीर - चाम्पा जिले के अंतर्गत शिवरीनारायण थाने की पुलिस ने दो नकली पुलिस को अवैध वसूली करते गिरफ्तार किया है।
मामला शिवरीनारायण थाना अंतर्गत खरौद की है जहाँ के निवासी सत्यनारायण यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.06.2021 को करीब सुबह 09:00 बजे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 BA 2138 से आये जिसमें PRESS और सलवा जुडूम लिखा था।वे साधारण कपड़ों में थे और घर अंदर घुसकर उन्हें गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देने लगे और हाथ पकड़ कर ले जाने लगे।प्रार्थी के निवेदन करने पर उन लोगों ने प्रार्थी को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की।अंत मे 25 हजार पर छोड़ने की बात तय हुई।प्रार्थी ने घर में रखे 12 हजार रुपये तत्काल उन लोगों को दे दिए।शेष रकम बाद में लेने आने की बात कहकर दोनों चले गए।आज सुबह दोनों व्यक्ति शेष रकम लेने आये तब प्रार्थी के बताने पर उनके मित्रों ने थाने से पुलिस बुला लिया।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम प्रहलाद साहू उम्र 45 वर्ष निवासी जांजगीर तथा दूसरे ने अपना नाम नरोत्तम बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी सुकली जिला जांजगीर बताया।
आरोपियों ने प्रार्थी को डरा धमका कर 25 हजार रुपये की अवैध वसूली करने की बात भी स्वीकार की।इस तरह जागरूक नागरिक सत्यनारायण यादव की शिकायत पर शिवरीनारायण पुलिस ने पत्रकारिता और पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले दो नकली पुलिस को अपनी गिरफ्त में लिया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,384,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

















